रिपोर्ट — MCVK संवाद टीम

इंदौर, 16 अगस्त 2026।
आज मानव चेतना विकास केंद्र, पिवड़ाय, इन्दौर में यशवंत स्काउट ग्रुप इन्दौर के तत्वाधान में 5 भिन्न भिन्न विद्यालयों में अध्ययरत 37 स्काउट, गाइड और 5 प्रशिक्षको ने शैक्षणिक भ्रमण किया.
सभी छात्र, छात्राओं को आरम्भ में मानव चेतना विकास केन्द्र के संस्थापक सदस्य डॉ अभय वानखेड़े ने केन्द्र का परिचय रखते हुए शिक्षा के विकल्प को बड़ी सहजता से रखा,
शरीर के जिन्दा रहने और मन के सुखी रहने के अस्तित्व सहज़ नियमो को भी उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया. शिक्षकों ने मानव चेतना विकास केन्द्र के आर्थिक स्वावलमबान और समृद्धि के मॉडल को समझने की उत्सुकता रही. बच्चों की जिज्ञासा से भरे सवाल और उनके जवाब पाकर बच्चों में भरोसा बना की सभी सवालों का हल होता हैँ.
केन्द्र के भ्रमण में सभी बच्चों को 2 समूह में बांटकर भ्रमण कराया गया, भ्रमण कराये में आँचल, नेमी, कुहू, जियांशी के साथ ही केन्द्र के शिक्षक नेहा दीदी और श्रवण भाई भी साथ रहे.
यशवंत स्काऊट ग्रुप के मुख्य मार्गदर्शक श्री कुणाल मिश्रा जी ने इस पुरे शैक्षणिक भ्रमण को अनोखा और सार्थक बताया. भ्रमण के अंत में सभी ने केन्द्र में उत्पादित और प्रसंस्कारीत उत्पादों को देखा और उनके उपयोग को समझा.


